फतेहपुर/बिंदकी ,09 दिसम्बर । उपखंड अधिकारी विद्युत उप केन्द्र बिंदकी ने चेकिंग अभियान के दौरान बिद्युत चोरी कर रहे तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
इंजीनियर चंद्रशेखर उप खंड अधिकारी विद्युत उपकेन्द्र बिंदकी ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण में बिंदकी टाउन में रेहान उर्फ लकी पुत्र करीम फल विक्रेता तहसील रोड को दो किलोवाट की,रहीम पुत्र नईम मिठाई दुकानदार ललौली चौराहा को दो किलोवाट तथा लवकुश गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता की कबाड़ी की दुकान ललौली चौराहा को एक किलो वाट की विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया । जिनके विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है ।
उपखंड अधिकारी इंजीनियर चंद्रशेखर ने बिंदकी टाउन के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि सभी उपभोक्ता समय से बिजली का बिल समय से जमा करें । अगर विद्युत मीटर खराब है तो विभाग को सूचित करें ।
अवर अभियंता दीपेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर में विद्युत चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी । हम हर दिन टीम बना कर सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं और अनिमियता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है । इस लिए सभी से अनुरोध है कि विद्युत नियमों का पालन करें । चोरी से बिजली न चलाए अपना कनेक्शन अवश्य कराएं और नागरिकों को हम बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करा रहे है ।
चेकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी इंजीनियर चंद्र शेखर के साथ अवर अभियंता इंजीनियर दीपेश कुमार गुप्ता,सुशील कुमार सैनी,नरेश कुमार,विजय मौर्य,सतीश पटेल सहित लाइन स्टाफ मौजूद रहा ।
