फतेहपुर,09 दिसम्बर । खागा तहसील क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व पर आज सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नटो के डेरा समीप से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार खागा तहसील क्षेत्र में खखरेरू थाना अंतर्गत नटो का डेरा मजरे हकीमपुर खन्तवा गांव निवासी अभियुक्त रकीब उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र सलीम को मुखबिर की सूचना पर सुबह समय लगभग 7.15 बजे हकीमपुर खन्तवा गांव के समीप से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 260/2022की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया ।
वही प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा व उपनिरीक्षक रामपाल,कांस्टेबलों में रामकुमार यादव , प्रवेंद्र कुमार के साथ अभियुक्त को दबोचते हुए तलाशी दौरान 315 बोर अवैध तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्त के खिलाफ थाने में पूर्व में भी युवक के विरुद्ध दो मुकदमे पंजीकृत है ।
