फतेहपुर,09 दिसम्बर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अवैध अपमिश्रित शराब निष्कर्षण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बकेवर थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह व आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर के नेतृत्व में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरनडेरा बेंता में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध अपमिश्रित देसी शराब,लहन व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं । पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है ।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह व आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर ने बताया कि आज बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरनडेरा बेंता में भारी पुलिस बल के साथ छापामारी करके 49 छोटे-बड़े प्लास्टिक गैलेनो में 1010 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, 9 कुंतल लहन,6 शराब की भठ्ठी और बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है । इस संबंध में 6 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।
छापामारी टीम में बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह , आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर,मुसाफा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव,देवमई चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप कुमार ,उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे,उपनिरीक्षक विजय कुमार मिश्रा,हेड कांस्टेबल यासीन, विशंभर नाथ कैलाश चंद्र,श्रीकांत सचान,आबकारी हेड कांस्टेबल संजय प्रकाश क्षेत्र-3 बिंदकी,कांस्टेबल थाना बकेवर मनोज सिंह, रजनीश यादव,अमन सिंह,राहुल यादव,मोहम्मद ओवैस,अजय तिवारी,पंकज यादव,कमल रतन,शशि शेखर,धीरज यादव,शैलेश यादव,समरजीत यादव,महिला कांस्टेबल दीक्षा ललिता व राम कुमारी शामिल रहे ।
