फतेहपुर, 09 दिसम्बर । आज बिंदकी में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी लम्बी उम्र की कामना किया । वही हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मिले बहुमत को लेकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को लड्डू खिलाए । कांग्रेसियों ने कहा आने वाला समय देश में कांग्रेस का है ।
आज शुक्रवार को बिंदकी नगर के ललौली रोड वेद गेस्ट हाउस के सामने कांग्रेसियों कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन जोशो-खरोश के साथ केक काटकर मनाया । कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया तथा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना किया ।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले बहुमत को लेकर खुशी का इजहार जाहिर किया लड्डू बांटे गए और एक दूसरे को लड्डू भी खिलाए गए ।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस पार्टी हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पार्टी के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भारी जीत हुई है और यह जीत यह प्रदर्शित करती है कि देश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है ।
उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादे को समझ गई है । महंगाई चरम सीमा पर है आए दिन हत्याएं घटनाएं हो रही हैं । अपराध लगातार बढ़ रहा है लोग देश में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की सत्ता चाहते हैं ।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा,कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद द्विवेदी,कांग्रेस नेता व जिला सचिव शोएब कुरैशी,जिला महासचिव उदित अवस्थी,सेवा दल युद्ध विकेट के जिलाध्यक्ष शेखर शुक्ला,कांग्रेस पार्टी के नेता हरिहर दत्त तिवारी, मोहम्मद नौशाद व मिर्जा सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे ।
