फतेहपुर । शासन की मंशा है कि आम जन को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से न्याय मिले के क्रम में दिन द्वितीय शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली सदर में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । थाना समाधान दिवस कोतवाली-सदर में कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं । जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को समय बद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारित किये जाने के लिए राजस्व/पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम मौके का मुआयना करते हुए दोनों पक्षों के सामने सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराये । उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब नहीं होने पाये ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर श्री अवधेश निगम,SHO श्री अमित मिश्रा,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा, राजस्व लेखपाल सहित फरियादी उपस्थित रहे ।
