फतेहपुर । दिन शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय भिटौरा का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान छात्राओं के प्रयोगार्थ दिये गये झूलों का फीता काटकर उद्घाटन किया और छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अधिकाधिक प्रतिभाग कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करें ।

नीति आयोग से प्राप्त अतिरिक्त सहायता धनराशि से विद्यालय के आधुनिकीकरण हेतु कराये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया और छात्राओं के उज्ज्वलतम् भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में नीति आयोग द्वारा टाइलीकरण,रंगाई-पुताई,बाला पेंटिंग एवं बास्केट बाल कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है । इसके अतिरिक्त विद्यालय में स्मार्ट क्लास अन्तर्गत इन्टरैक्टिव पैनल,कम्प्यूटर लैब,स्मार्ट टी०वी०,प्लाईवुड बेड,एम०एस० लॉकर स्पोर्टस साइकिल एवं इलेक्ट्रिक इन्सीनेरेटर उपलब्ध कराया जा रहा है ।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा,खण्ड शिक्षा अधिकारी भिटौरा,जिला समन्वयक,बालिका शिक्षा,जे0ई0 लोक निर्माण विभाग,प्रान्तीय खण्ड,ग्राम प्रधान एवं वार्डेन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
