फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने दुर्लभ रक्त समूह ए निगेटिव रक्तदान कर महिला मरीज को अभयदान दिया । एमरजेंसी केस में सरोज कुमारी पत्नी अनूप कुमार निवासी ग्राम रज्जीपुर पोस्ट छिवलाहा जिला फतेहपुर है मरीज सरोज कुमारी जिले के निजी अस्पताल मिशन अस्पताल कलेक्टरगंज फतेहपुर में भर्ती है । मरीज सरोज कुमारी को डिलवरी मे ऑपरेशन के दौरान रक्त ज्यादा बह जाने के कारण मरीज सरोज को रक्त की कमी हो गयी इसी कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट दुर्लभ रक्त समूह ए निगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई । मरीज के परिवार वाले रक्तदान के लिए सक्षम थे । लेकिन किसी का रक्त समूह मरीज के रक्त समूह से नही मिला और जिले में दोनों रक्तकोष में ए निगेटिव नही था । जिसके चलते मरीज के तीमारदार मरीज के पति अनूप काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार अनूप को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर टीम प्राप्त हुआ । मरीज के तीमारदार अनूप का फोन टीम के पास आया और टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की डॉक्टर से बात के बाद डॉक्टर ने बताया मरीज को तुरन्त ए निगेटिव रक्त की आवश्यकता है । उसके बाद केस की जानकारी सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा की ग्रुप में केस साझा करते सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य अभय मिश्रा जो कि हरिहरगंज फतेहपुर निवासी है ।
केस देखते ही अभय मिश्रा ने कहा मेरा रक्त समूह ए निगेटिव है और देर न करते हुए रक्तदान के लिए श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष पहुचे और जरूरतमंद मरीज सरोज कुमारी के लिए रक्तदान किया । जिससे मरीज सरोज के तीमारदार अनूप को समय से रक्त उपलब्ध हो सका । टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के सेवा भाव को देखते हुए मरीज के तीमारदार मुकेश ने भी अपना रक्तदान किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके टीम से गुरमीत सिंह,व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून,कंचन,चंद्रबाला व मरीज के तीमारदार अनूप,राकेश कुमार उपस्थित रहे ।
