फतेहपुर । उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की सम्बद्ध इकाई इलेक्ट्रॉनिक एन्ड इलेक्ट्रिक संगठन के समस्त पदाधिकारियो को संगठन की सदस्यता के प्रमाणपत्र वितरित किये गये संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक संगठन के जिलाध्यक्ष मोo अंजुम व नगर अध्यक्ष ऋषि रस्तोगी को प्रमाणपत्र देते संगठन को अत्याधिक सशक्त बनाने हेतु समस्त छेत्रो से ट्रेड व्यापारियों को जोड़ने के दिशा निर्देश देते नवीनीकरण की बात कही ।
संगठन के जिलाध्यक्ष मो० अंजुम व नगर अध्यक्ष ऋषि रस्तोगी ने समस्त पदाधिकारियो को प्रमाणपत्र वितरण करते कहा शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर ट्रेड के 200 व्यापारियों को संगठन से जोड़ते नये संगठन का निर्माण किया जाएगा शीघ्र ही इलेक्ट्रॉनिक एन्ड इलेक्ट्रिक संगठन की नई इकाई का गठन किया जाएगा ।
