फतेहपुर । लेखपाल ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है ।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के अमौली कस्बे में भू-माफिया हुए हावी,बेसकीमती जमीनों पर कुछ की निगाहे टिकी तो कुछ भू-माफियाओं ने किया कब्जा । लेखपाल व प्रधान की मिली भगत से दिन प्रतिदिन ग्राम समाज की जमीनों पर हो रहा लगातार कब्जा राजस्व विभाग को कानो कान खबर नही । राजस्व विभाग की मिली भगत से ग्राम समाज की जमीनों में कब्जा को लेकर उठ रहे सवाल ।
बीते दिनों पहले फतेहपुर जिले के डीएम रहे अंजनेय कुमार ने भू-माफियाओं पर नकेल कसते हुए । कई ग्राम समाज जमीनों को कब्जा मुक्त कराया था । लेकिन अंजनेय कुमार के जाते ही फिर से भू-माफिया ग्राम समाज की जमीनों में कब्जा करने हावी हो गए है । कुछ दलाल लंबे समय से राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से अमौली कस्बे के ग्राम समाज की जगहों में कब्जा करने में जरा सी कसर नही छोड़ी है । अगर राजस्व विभाग ग्राम समाज की जगहों पर निस्पक्ष जाँच करे तो सैकड़ो बीघा जमीन अमौली कस्बे में कब्जा मुक्त हो जायेगी ।
