फतेहपुर । फतेहपुर जनपद में जीएसटी के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों हो रहे छापामारी का व्यापार मंडल विरोध करेगा ।

जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में अधिकारियों के भारी पुलिस बल के रहने का किया गया विरोध ।
कहा गया व्यापारी सम्मानित वर्ग है पुलिस के साथ छापेमारी करना व्यापारी वर्ग का अपमान है ।
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा । जब व्यापारी वर्ग समय से अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल कर रहा है तो छापेमारी कर व्यापारियों में भय क्यों बनाया जा रहा है । उन्होंने व्यापारियों से एकमत होकर अधिकारयों को अपनी ताकत का एहसास कराने की अपील की ।
छापेमारी को तत्काल प्रभाव बंद करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को व्यापार मंडल द्वारा दिया जाएगा ज्ञापन ।
बैठक में प्रमुख रूप से खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला,संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह,महामंत्री अतुल साहू उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुन्ना गौतम,उपाध्यक्ष कमला प्रसाद अग्रहरि,युसूफ भाई,संरक्षक संतोष कुमार द्विवेदी,महामंत्री डॉ० सुधीर कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष नितिन कुमार द्विवेदी,वरिष्ठ व्यापारी राम कुमार सोनी ,सुधीर श्रीवास्तव,संरक्षक राजेश मिश्रा,रवि अग्रहरी,संदीप अग्रहरी,सोनू मोदनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ।
