बिन्दकी/फतेहपुर । दान करने से धन बढ़ता है इसलिए जो लोग सक्षम है । उन्हें समय-समय पर जरूरतमंदों को दान करते रहना चाहिए । इससे व्यक्ति पुण्य का भागीदार होता है और जीवन सफल होता है ईश्वर उनकी मदद करता है ।
यह बात बिंदकी नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय परिसर में ओमर ऊमर वैश्य क्षेत्रीय महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त में दान किए गए गर्म कपड़ों के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय ओमर ऊमर वैश्य मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु ने कहा ।
उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड शुरू है । ऐसे तमाम परिवार या व्यक्ति हैं । जिनके पास पहनने के लिए गर्म कपड़े नहीं है और वह ठंड से परेशान रहते हैं । निश्चित रूप से महिलाओं द्वारा यह जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है । इस मौके पर मंडल के राष्ट्रीय संरक्षक उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि चलाए जाते हैं । यह एक न एक और पुण्य कार्य है । वही इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि जो परिवार या व्यक्ति अभी देखे हैं । उनको अभी जल्दी और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे नगर का कोई व्यक्ति ऐसा नहीं होगा । जिसके पास ठंड में पहनने के लिए कपड़े ना हो या गर्म कपड़े ना हो सभी को मुफ्त में कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे । इस मौके पर अंजू ओमर नीता देवी नम्रता गुप्ता रेनू देवी आशा ओमर गीता सीता देवी ममता गुप्ता मोनी संगीता व मनीषा गुप्ता प्रियंका देवी प्रशंसा ओमर सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहे ।
