फतेहपुर । आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पीके वार्ष्णेय के संरक्षण में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ० धीरेंद्र कुमार चौहान जी ने छात्राओं को महत्वपूर्ण योग आसन सिखाएं तथा तथा योगा के महत्व के विषय में विस्तार से चर्चा किया ।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ० अंशु बाला में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ० वंदना अग्निहोत्री,डॉ० सुशील कुमार,डॉ० अरविंद कुमार शुक्ला,श्री रत्नेश विश्वकर्मा,श्री धर्मेंद्र कुमार श्री,श्री अभिषेक कुमार महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहे ।
