फतेहपुर । मलवां विकास खंड के हरसिंहपुर पंचायत भवन मे सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की पात्रों को जानकारी दी गई ।

सम्बन्धित अधिकारियों ने समस्याएँ सुनकर उनका निराकरण किया।वृद्धा,विधवा,विकलांग,पेंशन,किसान सम्मान निधि,राशन कार्ड सम्बन्धी समस्याओ के निराकरण के लिए आयोजित शिविर मे खाद्य रसद विभाग,कृषि विभाग कर्मचारियों सहित समाज कल्याण विभाग एडीओ अनिल सिंह,सुपरवाईजर सुशील कुमार गुप्ता ने समस्याएँ सुन प्रपत्र जमा कराये ।
प्राप्त आधा सैकडा से अधिक समस्याओ के निदान हेतु फीडिंग की गई ।
इस मौके पर सांसद कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान रश्मी सिंह,हरदौलपुर प्रधान प्रतिनिधि शीलू सिंह,शिवशंकर सिंह परिहार,आलोक गौड़,ग्राम विकास अधिकारी अवधलाल,फुल्लन सिंह,उपेंद्र सिंह,लेखपाल बालकरन आदि रहे रहे ।
