फतेहपुर । जिला कारागार में गरीब व बुजुर्ग बंदियों को युवा विकास समिति संगठन के तत्वाधान में 60 ऊनी कंबल का वितरण किया गया ।
सोमवार को जिला कारागार में युवा विकास समिति की ओर से कंबल वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी श्री अश्वनी सिंह व विकास ने किया ।

उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन बंदियों के स्वास्थ्य समेत विभिन्न जरूरत के साथ उन्हें अपराध न करने के लिए जागरूक करने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है ।
इस दौरान संगठन प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा,जेल अधीक्षक अकरम खान,संगठन प्रमुख संजय दत्त जी,डिप्टी जेलर अश्वनी जी,सुशील,अफताब,अमन,आशीष,रामनारायण जी मौजूद रहे ।
