फतेहपुर । जरुरत मंद मरीज को सर्व फार ह्यूमैनिटी ने बी पाज़िटिव रक्तदान किया । एमरजेंसी केस में गीता पत्नी प्रभु निवासी ग्राम अन्दौली जिला फतेहपुर है । मरीज गीता जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती है मरीज गीता को पित व किडनी में पथरी का ऑपरेशन होना है ऑपरेशन के पहले डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई । न ही मरीज के परिवार में कोई रक्तदान के लिए सक्षम था और जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव रक्त नही था । जिसके चलते मरीज के तीमारदार मरीज के पति प्रभु काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार प्रभु को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर टीम प्राप्त हुआ मरीज के तीमारदार प्रभु का फोन टीम के पास आया और टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की डॉक्टर से बात के बाद डॉक्टर ने बताया मरीज को तुरन्त बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है । उसके बाद केस की जानकारी सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा की ग्रुप में केस साझा करते सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य प्रांजुल मिश्रा जो कि आवास विकास फतेहपुर निवासी है ।
केस देखते ही प्रांजुल ने कहा मेरा रक्त समूह बी पॉजिटिव है ,और देर न करते हुए रक्तदान के लिए जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुचे और जरूरतमंद मरीज गीता के लिए रक्तदान किया । जिससे मरीज गीता को समय से रक्त उपलब्ध हो सका ।
टीम से गुरमीत सिंह व रक्तकोष से राजू कैथवास व मरीज के तीमारदार मरीज के जेठ भगवानदीन व नूरजहां उपस्थित रहे ।
