चौडगरा/फतेहपुर । मलवां विकास खंड के मौहार गाव मे चल रही श्रीमदभागवत कथा मे ज्योति संचय आई हास्पिटल बिंदकी द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया ।
आयोजक शिवम सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया । चिकित्सक सर्वेश पटेल नकुल ने एक सैकड़ा पीड़ितों की आखों की जांच निःशुल्क किया । जिसमें 28 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद,3 नखूना से ग्रसित पाए गए । मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का ऑपरेशन ज्योति संचय आई हॉस्पिटल बिंदकी में किया जाएगा ।
शिविर मे युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, शिव शंकर सिंह परिहार,हरिओम सिंह,शिवांश सिंह गौतम,शिवेंन्द्र सिंह आदि रहे ।
