फतेहपुर । जिला प्रबंधक उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एंव विकास निगम लि0 फतेहपुर श्री प्रशांत साहू ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लखनऊ के पत्र संख्या- 419/09 मार्च 2022 एवं पत्र संख्या 196 दिनांक 31.08.2022 जो जिला प्रबन्धक को सम्बोधित एवं मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर को पृष्ठांकित है ।
इसके द्वारा उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमि टेड लखनऊ की मार्जिन मनी,टर्मलोन एवं शैक्षिक ऋण योजनाओं के अर्न्तगत देय ऋणों की वसूली के संबंध में विशेष अभियान चलाकर बकाया किस्तो की वसूली हेतु निर्धारित लक्ष्य की गम्भीरता से व्यक्ति लेकर वसूली किये जाने के निर्देश दिये गये है । इसके क्रम में जिला प्रबंधक फतेहपुर कार्यालय के पूर्व विज्ञप्ति संख्या-786 दिनांक 25 मार्च 2022 एवं विज्ञप्ति संख्या 352/02 सितम्बर 2022 द्वारा जनपद के ऐसे समस्त ऋण धारकों जिनके द्वारा उ०प्र० अल्प संख्यक वित्तीय एंव विकास निगम लि0 की मार्जिन मनी,टर्म लोन एंव शैक्षिक ऋण योजनाओं के अर्न्तगत ऋण लिया गया है कि समस्त किस्तों की धनराशि जनपद के बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
सूच्य है कि जनपद फतेहपुर में वित्तीय वर्ष मार्च 2022 तक टर्मलोन योजनार्न्तगत बकाया धनराशि रू0 172.13 लाख तथा मार्जिन मनी योजनार्न्तगत बकाया धनराशि रू0 25.09 लाख है । जिससे स्पष्ट होता है। कि ऋण धारकों द्वारा उपरोक्त विभिन्न योजनाओं से लाभ तो लिया गया है । किन्तु लिये गये ऋणों की किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है । जो अत्यन्त खेदजनक है ।
उक्त के क्रम में जनपद के समस्त ॠण धारकों को पुनः निर्देशित किया जाता है कि उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एंव विकास निगम लि0 की मार्जिन मनी,टर्मलोन एंव शैक्षिक ऋण योजनाओं के अर्न्तगत लिये गये ऋणों की समस्त किस्तों की धनराशि जनपद के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता संख्या-05660100010318 में तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें । अन्यथा सम्बन्धित ऋण धारकों के विरूद्ध शासकीय धन के गबन के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
