रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ । मुर्तुजा अली की अध्यक्षता में शराब बंदी संघर्ष समिति की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने माननीय शिवपाल यादव जी से भेंट करके शराब बंदी संघर्ष समिति की नवगठित कार्यकारिणी की संरक्षकता हेतु एक पत्र दिया गया । जिसको शिवपाल यादव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मौखिक सहमति प्रदान किया ।
शिवपाल यादव ने कहा कि शराब और नशाखोरी एक स्वस्थ्य समाज में कैंसर की तरह है । इस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है ।
इस मौके पर शराब बंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री मुर्तजा अली महामंत्री श्री मिर्जा इशरत बेग वरिष्ठ सलाहकार खालिद इस्लाम,शेख अफजाल अहमद,उपाध्यक्ष बदरूल हसन आदि मौजूद रहे ।
