कानपुर । जाजमऊ चकेरी फायर स्टेशन में अग्नि सुरक्षा जागरूकता जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए फायर सर्विस के पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने जन संवाद में उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया । कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने जाजमऊ स्थित टेनरियों का निरीक्षण किया और टेनरी मालिकों को फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक किया ।

इससे पहले कि कोई बिल्डर किसी भवन का निर्माण करे । भवन में वेंटिलेशन,आपातकालीन निकास और अन्य कारकों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है । बहुमंजिला इमारतों में उपलब्ध विकल्पों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए । नक्शा मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए अधिक जागरूकता की जरूरत है । मीडिया और सामाजिक संगठनों के लोगों को यह बताने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी कि आग लगने की मुख्य वजहों,जैसे-बिजली का शार्ट-सर्किट, बिजली की ओवरलोडिंग,गैस सिलेंडरों का लापरवाही से इस्तेमाल,धूम्रपान आदि के बारे में जागरूक करने के साथ आपातकालीन स्थिति में किस तरह लोगों को बचाया जा सके । इस दौरान फायर सेफ्टी के बारे में लोगों से अपील की गई ।
इस दौरान रवीना त्यागी डीसीपी,दीपक शर्मा मुख्य अग्नि शमन अधिकारी जाजमऊ कानपुर नगर,राहुल नंदन प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी जाजमऊ कानपुर नगर,सतीश राठौर थाना प्रभारी महाराजपुर,विनोद पांडे,विश्व प्रताप सिंह,मिथिलेश साहू ,जावेद,अतुल त्रिपाठी,ब्रजेश शर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे ।
