बिन्दकी/फतेहपुर । समस्याओं को लेकर आयोजित भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में नायब तहसीलदार पहुंची और किसानों की समस्याएं सुनी तथा समस्या हल करने का आश्वासन दिया । वही यूनियन के लोगों ने कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं होगी तो यूनियन के लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।
आज मंगलवार को नगर के लंका रोड में भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत हुई जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई नायब तहसीलदार रचना यादव पहुंची और यूनियन के लोगों ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्या हल करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर यूनियन के लोगों ने मांग किया कि आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं । आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जाए । यह भी मांग की गई कि माया देवी पत्नी राम राज निवासी हरदौली के साथ की गई मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जाए । यह भी मांग की गई कि हरदौली गांव में सड़क पर पानी भरा हुआ है ।
तत्काल नाली का निर्माण कराया जाए ।
यूनियन के लोगों ने दिए गए ज्ञापन में यदि मांग किया कि राधेलाल पुत्र साहब की भूमि पर पीडब्ल्यूडी द्वारा जबरन सड़क का निर्माण करा दिया गया है ।
किसान को उचित मुआवजा दिया जाए यूनियन के लोगों ने कहा कि महालक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह से फर्जी ढंग से प्रियंका देवी पत्नी राम वीर निवासी भेउली ₹50000 निकाले हैं ।
इसकी जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए देवरी गांव में राजकुमार पाल के दरवाजे तक खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की गई कहा गया कि पैगंबरपुर मोहल्ले बिंदकी मैं महेश सोनकर द्वारा नाली बंद कर दी गई है । तत्काल नाली चालू कराई जाए सिलावन गांव में पिछले 2 वर्ष से पानी की जलापूर्ति नहीं हो रही है । जलापूर्ति चालू कराई जाए ।
इस मौके पर यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल ,जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल सोनकर ,तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह, तहसील महासचिव अजीत उत्तम ,ब्लॉक अध्यक्ष मलवा मोहित ,तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता गुप्ता, युवा मोर्चा के तहसील अध्यक्ष रोहित पटेल तथा खाली शुभम,नसरत,केशन सोनकर ,राज कुमार पाल,रमाशंकर सूर्यवंशी,जयराम,बालगोविंद,कंचन सिंह, कांति वर्मा,मिथिलेश,रेनू देवी,ममता सोनकर,सुधा,राजेश कुमारी,कृष्णा देवी,कमला देवी,दुलारी तथा शिव प्रिया जी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
