कानपुर । सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन उ०प्र० के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ यादव के आव्हान पर जनपदों में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर आज कानपुर नगर में सदस्यता अभियान की शुरुआत अपर श्रामायुक्त कार्यालय,लेबर कोर्ट,सर्वोदय नगर में किया गया ।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि कानपुर महानगर विशाल जनपद है । जिसमें 1000 पेंशनरों को सदस्य बनाने का लक्ष्य जो प्रान्तीय स्तर पर निर्देशित किया गया है । उसको जनपद के पदाधिकारी मिलकर बनाते हैं तो सरकार से संघर्ष करने में बल प्रदान होगा ।
संयोजक बी एल गुलाबिया ने बताया कि करोना काल में 18 माह का मंहगाई भत्ते का एरियर जो फ्रीज किया गया था ।अभी तक भुगतान नहीं किया गया है साथ हीकरोना के दौरान रेलवे में जो पेंशनरों को छूट थी । वह अभी तक बहाल नहीं किया गया है । सरकार पेंशनरों से राशी करण की कटौती 15 वर्षो तक करती है । जब कि दिये खरे पैसों का भुगतान 8 वर्ष 3 माह में पूरा हो जाता है ऐसी स्थिति में में पेंशनरों से 15 वर्षो तक अवैध कटौती की जाती है उसको बन्द कर 10 वर्ष किया जाय ।
सह-संयोजक बेनी सिंह सचान ने बताया कि सरकार पेंशनरों को कैस लेंस इलाज के नाम पर घोषणा कर आज तक उसका लाभ पेंशनरों को नहीं मिल पा रहा है और न ही कैस लेस कार्ड बन पा रहे हैं । सरकार को इसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता है और यदि जल्द ही पेंशनरों की न्यायिक समस्यायों का निराकरण नहीं किया गया तो सरकार के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए सड़क पर उतरेगें ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि सभी पेंशनरों का सम्मान करते हुए बताया कि कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का रिकार्ड के तहत उनके निवास का पता कर अधिक से अधिक सदस्य बनवाने में परिषद सहयोग करेगा ।
कार्यक्रम में प्रभात कुमार मिश्रा,उमेश सिंह,बी एल गुलाबिया, बेनी सिंह सचान,श्रीमती विमला मिश्रा,रातरानी कटियार,सरोज शर्मा,मालती यादव,कामिनी लायल,रविन्द्र कुमार मधुर,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,एस सी भरतिया,कृष्ण बहादुर सिंह,वंशी कठेरिया,राजू करौचिया,प्रेम शंकर तिवारी समेत सैकड़ों पेंशनर्स थे ।
