फतेहपुर । श्री उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के बेरोजगार अभ्ययर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 21 दिसम्बर 2022 को कार्यालय,परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की पीपल ही आनलाइन सर्विसेज, लखनऊ,श्रीराम लाइफ इन्श्योरेन्स प्रा.लि. फतेहपुर व एस. एस. इन्स्टीट्यूट फीमेल हर्बल क्लीनिक लखनऊ द्वारा जायेगा ।
प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इंटर स्नातक, आई.टी.आई. /डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 45 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र/स्वंय के अंकपत्र व प्रमाण पत्रों सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो ।
रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 21 दिसम्बर 2022 तक कार्यालय से सम्पर्क करें ।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in_पर_अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
समस्त अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करायें बिना पंजीयन रोजगार मेले हेतु प्रतिभाग नहीं कर पायेगे ।
