फतेहपुर । दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी है ।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद के समस्त महाविद्यालय/इन्टर कालेजों के प्राचार्य/प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन करने की संशोधित तिथि 12 दिसम्बर 2022 से 26 दिसम्बर 2022 निर्धारित है तथा संस्था द्वारा छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 13 दिसम्बर 2022 से 02 जनवरी 2023 तक निर्धारित है । समय से समस्त संस्थायें छात्रों के आवेदन पत्र भरवाना एवं अग्रसारति करना सुनिश्चत करें ।
समस्त संस्थाओं से यह भी अपेक्षा है कि उपरोक्तानुसार छात्रों में प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें ताकि कोई पात्र छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति वंचित न रह सके ।
