फतेहपुर । दीवानी न्यायालय,खागा व बिंदकी में अगली 11, फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय,नई दिल्ली,उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 11 फरवरी 2023 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय फतेहपुर,वाह्य न्यायालय,खागा व ग्राम न्यायालय बिन्दकी फतेहपुर एवं समस्त तहसीलों में किया जा रहा है ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद,सिविल प्रकृति के वाद,अपराधिक शमनीय वाद,138 एन0आई0 एक्ट वाद न्यायालयो में लम्बित पुराने वाद,ई-चालान,मोटर दुर्घटना वाद, उत्तराधिकार सम्बन्धी वाद तथा अन्य वादों को सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा ।
प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले,जलकर,विद्युत कर,आय,जाति, निवास,राजस्व वाद,बैंक वसूली वाद,दूर संचार वाद,श्रम वाद सहित वाद जो न्यायालय के समक्ष नही आये हैं । उन्हें भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराये जनपद के सभी जन सामान्य एवं वादकारीगण से अनुरोध है कि 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने वाद को नियत कराकर सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये ।
इसके साथ ही आज समस्त पराविधिक स्वयं सेवको की बैठक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आहूत की गयी । उपस्थित समस्त पराविधिक स्वयं सेवको को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी एवं डोर टू डोर आम जन मानस तक जानकारी पहुचाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके साथ-साथ पराविधिक स्वयं सेवकों को जिले के समस्त तहसीलों में पम्पलेट्स के माध्यम से आम जन मानस को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
