फतेहपुर । थाना कल्यानपुर पुलिस ने आज पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि आज थाना कल्याणपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त साविर पुत्र मुन्ना निवासी एस.बी.आई बैंक के पास सहीद नगर किरावली नगर जनपद आगरा जो दिनांक 20/02/2021 से मु0अ0सँ0 23/2021 धारा 3/5 क/8 गो. वध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित अभियुक्त को चौड़गरा क्षेत्र रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय फतेहपुर में पेश किया गया ।
