कानपुर । आगामी 17 दिसम्बर 2022 को सरकार के निर्देश पर कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी के जी एन के कालेज के सभागार में आयोजित पेंशन-दिवस पर तैयारी बैठक में चर्चा करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के संयोजक बी एल गुलाबिया ने बताया कि जिलाधिकारी की देख देख में आयोजित पेंशन-दिवस पर पेंशनरों की ज्वलंत समस्यायें लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी के व्दारा श्रमिक दिवस पर ई-पेंशन पोर्टल की घोषणा को जनपद के अधिकारियों के नकारते हुए लागू न किये जाने से पेंशनरों में आक्रोश व्याप्त है और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है ।
राशिकरण की कटौती 15 वर्षों के स्थान पर 10 वर्ष करने, पेंशन आयकर मुक्त करने,कैशलेश इलाज हेतु केंद्र के नर्सिंग होम में इलाज की व्यवस्था करवाये जाने समेत कई मामलों में चर्चा हुई ।
गुलाबिया ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अत्याधिक सुविधाओं,जिसमें पेंशनरों की स्वास्थ्य तथा आखों की जांच तथा निःशुल्क दवाओं आदि की सुविधा नये आते मुख्य कोषाधिकारी श्री गोपाल खरे व्दारा किया गया है । जिसमें अधिक संख्या में पेंशनर्स लाभान्वित होंगे ।
चर्चा में प्रमुख रूप से बी एल गुलाबिया,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,जगदीश मिश्रा,शिवकुमार,रविन्द्र कुमार मधुर, हीरा लाल शर्मा,मालती यादव,रामरानीकटियार,सरोज शर्मा,स्नेहलता लाल,विमला मिश्रा बेनी सिंह सचान,आनन्द स्वरूप कटियार, वंशी कठेरिया कृष्ण बहादुर सिंह ताराचन्द्र आदि थे ।
