– काशी तमिल संगम कार्यक्रम: खो-खो प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को डीएम श्रुति ने मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित ।

बिन्दकी/फतेहपुर,17 दिसम्बर । शासन की मंशा है कि आम जन को त्वरित,गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से न्याय मिले के क्रम में माह के तृतीय शनिवार को श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज बिन्दकी के सभागार में तहसील बिन्दकी-फतेहपुर का संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज राजस्व,विकास,पुलिस,विद्युत् आदि विभागों से सम्बंधित कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं । जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारित किये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।
संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब नहीं होने पाये ।
उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें । शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अन्तर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर न जाना पड़े ।
इस अवसर पर काशी तामिल संगम कार्यक्रम में खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी की छात्रा सुश्री सोनम देवी ने प्रथम स्थान,प्रदेश स्तरीय बधादौड -80 मी0 गोरखपुर में चौथा स्थान पाने वाली छात्रा सुश्री सोनाक्षी देवी,सुश्री अंकिता सिंह-राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी मण्डल गोल्ड मेडलिस्ट मैनेजर एथलीट,लखनऊ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सांप-सीढ़ी के माध्यम से बच्चों को अच्छी बुरी खाने वाले खाद्य पदार्थ की प्रदर्शनी में तृतीय स्थान पाने वाली राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी की श्रीमती स्वाति को प्रशिस्त देकर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया साथ ही भूरि-भूरि सराहना किया ।


उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सांप-सीढ़ी के माध्यम से बच्चों को अच्छी बुरी खाने वाली प्रदर्शनी का परिषदीय विद्यालयों में दीवारों में पेंट कराये ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित जन शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता एवं गम्भीरता से सुनें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा, मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ० सुनील भारती,पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री परशुराम त्रिपाठी,तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर,परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री एमपी चौबे,उपायुक्त मनरेगा,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, विजय प्रकाश तिवारी, सुरेश चंद्र, अमरेश सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
