फतेहपुर । जनपद के रसूलपुर लदिगवां में सेवायोजन कार्यालय द्वारा कॅरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए सेवायोजन अधिकारी श्री उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि श्री वंशगोपाल इंटर कॉलेज,रसूलपुर लदिगवाँ फतेहपुर में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें श्री प्रवीण कुमार,करियर काउन्सलर एवं श्री शशॉक पान्डेय प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा विद्यालय के 39 छात्र/छात्राओं को इंटर के बाद अवसर रोजगार जीवन में अनुशासन का महत्व समय के प्रबंधन परीक्षाओ की तैयारी, कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार राज्य सरकार की स्वतः एक दिवसीय स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रतिभागियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया ।
श्री शशांक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in एवं
www.sewamitra.up.gov.in की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया । जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 21 दिसम्बर 2022 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
