फतेहपुर । नफ़रत छोडो भारत जोड़ो सन्देश के साथ निकली कांग्रेस की पदयात्रा का लोगों नें समर्थन देकर जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया ।
बहुआ में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सैकड़ो महिलाओं ने यात्रा में प्रतिभाग किया ।
यूपी के फतेहपुर में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष का जिले में जोरदार स्वागत किया गया । भारत जोड़ो यात्रा का शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय लोगों व कांग्रेस जनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।
प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में ईमानदार प्रत्याशी सभी पदों पर उतारा जाएगा और नगर पालिका में नफरत छोड़ कर कांग्रेस का परचम जनता लहराएगी । जिले में कांग्रेस यात्रा लेकर पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव का पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । साथ ही यह यात्रा शहर के बाकरगंज,ज्वाला गंज,वर्मा चौराहा पटेल नगर होते हुए विद्यार्थी चौराहा पहुंचा और उसके बाद काफिला बहुआ के लिए निकल गया ।
बहुआ कस्बे पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष व कांग्रेस महिला की कमांडर हेमलता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया । बहुआ से अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहीं आफरीन,अब्दुल हमीद फौजी व दीप्ति नें जनसभा का आयोजन किया ।
भारत जोड़ो यात्रा में जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,सदाशिव यादव,शिवाकांत तिवारी,ओमप्रकाश गिहार,राजन तिवारी,उदित अवस्थी,मोहसिन खान,अभिमन्यु सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे ।
