फतेहपुर । आज से “30 जून 2023 तक ओटीएस योजना का लाभ उठायें” यह जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी (विकास/जिला प्रबन्धक अनुगम फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड फतेहपुर के माध्यम से संचालित “प० दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना,स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन योजना,राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की अनुविनि ऋण (टर्म लोन) एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त निगम तथा सिनेटरी मार्ट योजना,दुकान निर्माण योजना,लॉण्ड्री एवं ड्राईक्लीनर्स योजना के अर्न्तगत ऋण प्राप्त कर चुके सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि शासन/निगम द्वारा वितरित ऋणों की वसूली हेतु “एक मुश्त समाधान योजना” (ओ०टी०एस०) के अर्न्तगत ऋण गृहीता से ऋण स्वीकृति के समय निर्धारित ऋण चुकता अवधि (36 माह से 60 माह जैसी स्थिति हो) का साधारण ब्याज लिया जायेगा शेष अवधि का सम्पूर्ण ब्याज/चक्रवृद्धि ब्याज / दण्ड व्याज माफ कर दिया जायेगा ।
यह योजना 30 जून 2023 तक लागू रहेगी । इस “सघन वसूली अभियान” के तहत जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0,कमरा न० 115,विकास भवन,फतेहपुर स्थित कार्यालय में सम्पर्क कर योजना का लाभ उठायें ।
दिनांक 30 जून, 2023 के पश्चात ऐसे ऋण गृहीताओ के विरूद्ध वसूली प्रमाण पत्र (आर०सी०) जारी हो जायेगी । 10 प्रतिशत अतिरिक्त कलेक्शन चार्ज भी देय होगा । अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 9369192534 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
