फतेहपुर । आगामी 21 दिसम्बर को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए राममिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजन किया जाता है ।
माह दिसम्बर 2022 का “किसान दिवस” 21 दिसम्बर को समय 12 बजे से 02 बजे अपरान्ह तक विकास भवन सभागार में आयोजित कराया जायेगा ।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों/विषेशज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं,कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा ।
