चौडगरा/फतेहपुर । मलवां विकास खंड के वाणी इंटरनेशनल एकेडमी अलीपुर मे तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा ने किया ।
प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह व डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया । बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा खेलो मे जरूर प्रतिभाग करना चाहिए । कबड्डी,खो खो,दो सौ मीटर दौड,स्पून लेमन रेस,फ्रांग रेस मे बच्चो ने हिस्सा लिया ।
