फतेहपुर । नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर द्वारा नमामि गंगे परियोजना मे युवाओं की सहभागिता के अन्तर्गत दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्लॉक हथगांव के कूधन के पंचायत भवन में किया गया ।
जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि गंगाजल में ऐसे वायरस निकलते है । जो खतारनाक बैकटेरिया को खा लेते है और अच्छे बैकटेरिया को नुकशान नहीं पहुचाते । गंगा जल में बैकटेरियोफाज के कारण पानी अपने आप शुद्ध हो जाता है और इससे कई बीमारीयां नहीं होती ।
गंगा जी में कुछ ऐसा है जो रोगाणु (बीमारी वाले जीवाणुओं) को मार देता है । हो सकता है इसका इस्तेमाल आगे हमारे शरीर में होने वाले रोगो को ठीक करने के लिए किया जाए ।

शैलेन्द्र सिंह जी ने जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया ।
कहा कि गंगा का जल अमृत है और हम सब को मिलकर इसे स्वच्छ रखना है ।
स्पेयरहेट गरिमा सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटक तथा गीतों के माध्यम से गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगो को जागरूक किया जाता है ।

कार्यक्रम के अन्तिम में जिला परियोजना अधिकारी, स्पेयरहेड गरिमा सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरीत किया ।
कार्यक्रम में पंचायत सहायक कल्पना देवी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतलाल,गंगादूत अर्पित,शैलेन्द्र सिंह,रामप्रकाश और कूधन, इच्छा का पुरवा,गोदामपर,डगडगी,कटरा से आए हुए प्रशिक्षु आदि लोग उपस्थित रहे ।
