– प्रतिभागी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित ।

फतेहपुर । मलवां विकास खंड के वाणी इंटरनेशनल एकेडमी अलीपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ समापन हो गया ।
तीसरे दिन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी परशुराम त्रिपाठी को बच्चों ने परेड की सलामी देकर स्वागत किया ।सीओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी अठारह साल उम्र जब तक ना हो जाए मोटर वाहन नहीं चलाएं । माता-पिता से भी या ना कहे कि उन्हें वाहन चाहिए । छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया । खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में सेंट मैरी प्रथम रही ।
कबड्डी में वाणी बालक वर्ग प्रथम व सेंट मैरी द्वितीय,100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आयुष एमडी इंटरनेशनल प्रथम, संयम व अनिरुद्ध द्वितीय व राज कुशवाहा तृतीय रहे ।
200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शिवप्रताप वाणी प्रथम, प्रियांश वाणी द्वितीय,अंश यादव सेंट मैरी तृतीय रहे ।
100 मीटर दौड़ में अविनाश प्रथम एवं द्वितीय शिवशंकर तृतीय रहे ।
शार्ट पुट में ओम प्रथम,अविनाश द्वतीय,हिमांशु तृतीय रहे ।चक्का फेंक में अविनाश प्रथम,मोनिश द्वितीय,अंतरिक्ष तृतीय रहे ।
फाइनल में ब्लू हाउस 144 अंक पाकर पहला,रेड हाउस 139 अंक पाकर दूसरा,ग्रीनहाउस 115 अंक तीसरा स्थान हासिल किया ।
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्रा सोनम देवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया ।
संचालन डॉ. रामशरण सिंह परिहार ने किया ।
डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह,समाजसेवी लक्ष्मीचंद ओमर मोना, आलोक गौड़,पूर्व प्रधानाचार्य स्वयंवर सिंह,मुनीम चौहान,राजू सिंह,अनिल अग्रवाल रहे ।
