फतेहपुर । आज एंटीरोमियो टीम उपनिरीक्षक श्री हरी सिंह, महिला कांस्टेबल नीलम पटेल,महिला कांस्टेबल गायत्री देवी थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर बीट क्षेत्र महरहा व प्राइमरी स्कूल कंसपुर-गुगौली थाना-कल्यानपुर जनपद-फतेहपुर का भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओ को मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1090 विमेन पावर हेल्प लाईन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा,108 एम्बुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,181 महिला हेल्प लाइन,कल्यानपुर थाना के सी यू जी नंबर 9454403343 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया ।


महिला हेल्पलाइन तथा एंटी रोमियो के कार्य सेल्फ डिफेंस अधिक महिला संबंधित कानून अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबरों से सम्बंधित महिलाओं/बालिकाओ से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया । किसी ने कोई समस्या नहीं बताई हेल्प लाइन नंबर प्रयोग करने के तरीके भी बताए गए ।
