फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने महिला मरीज को एक निगेटिव रक्तदान किया । एमरजेंसी केस में चांदनी पत्नी शहजादे निवासी ग्राम जैनपुर पोस्ट बिंदकी जिला फतेहपुर है मरीज चांदनी जिला अस्पताल अस्पताल फतेहपुर में भर्ती है मरीज चांदनी का पथरी का ऑपरेशन होना है और मरीज चांदनी को रक्त की कमी के कारण मरीज का ऑपरेशन रुका हुआ था जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट दुर्लभ रक्त समूह ए निगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई,मरीज के परिवार वाले रक्तदान के लिए सक्षम थे लेकिन किसी का रक्त समूह मरीज के रक्त समूह से नही मिला और जिले में दोनों रक्तकोष में ए निगेटिव नही था । जिसके चलते मरीज के तीमारदार मरीज के भाई मोबीन काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार मोबीन को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर टीम प्राप्त हुआ ।
मरीज के तीमारदार मोबीन का फोन टीम के पास आया और टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की डॉक्टर से बात के बाद डॉक्टर ने बताया मरीज को तुरन्त ए नेगेटिव रक्त की आवश्यकता है । उसके बाद केस की जानकारी सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा की ग्रुप में केस साझा करते सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य फकरे आलम जो कि महाजरी फतेहपुर निवासी है ।
केस देखते ही फकरे आलम ने कहा मेरी पत्नी समीरा खान का रक्त समूह ए निगेटिव है और वो रक्तदान के लिए तैयार है और देर न करते हुए रक्तदान के लिए जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुचे और जरूरतमंद मरीज चांदनी के लिए रक्तदान किया । जिससे मरीज के तीमारदार मोबीन को समय से रक्त उपलब्ध हो सका । टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के सेवा भाव को देखते हुए मरीज के तीमारदार सैय्यद मो हेलाल ने भी अपना रक्तदान किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके और टीम के सेवा भाव की खूब प्रशंसा की ।
टीम से गुरमीत सिंह व रक्तकोष से लैब टेक्नीशियन सोशल सिंह व नरेंद्र मरीज के तीमारदार मोबीन,तनवीर उपस्थित रहे ।
