फतेहपुर । रविवार का अवकाश होने के कारण प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में आज ही क्रिसमस का त्योहार बच्चों के साथ मनाया गया जिसमें सैंटा बनी अंजलि ने सभी को उपहार व टाफियां बांटी । बच्चों के खिले मुस्कुराते चेहरे देखते ही बन रहे थे । इस अवसर पर कला प्रतियोगिता भी करायी गयी जिसमें अर्चिता अव्वल रहीं । सभी बच्चों ने मिलकर ढेर सारे क्राफ्ट बनाए । रूई से स्नोमैन व सैंटा क्लाज का मास्क भी कक्षा 4 के बच्चों ने तैयार किया । पेपर से कई प्रकार के क्रिसमस ट्री सजाये गये ।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ साथ एएनएम श्रीमती दिव्या व आशा बहू भी उपस्थित रहे व कार्यक्रम की सराहना की ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में सर्व धर्म संप्रदाय का गुण विकसित होता है जो भारत कि पहचान है । क्राफ्ट आदि से बच्चों की सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है ।
पूरे कार्यक्रम में सहायक अध्यापक दीक्षा पटेल का योगदान सराहनीय रहा ।
