फतेहपुर । न्याय पंचायत औंग ब्लॉक मलवा की संकुल सदस्यों /प्रधानाध्यापक की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व एवं डॉ० सुनील कुमार तिवारी- एकेडमिक रिसोर्स परसन के सहयोग में की गयी । जिसमे नामांकन के अनुसार निपुण लक्ष्य प्राप्ति करने हेतु रणनीति बना कर प्रयास करना हैं । शिक्षक डायरी बना कर नियमित पूर्ण करने हेतु सभी कों प्रेरित किया गया । पुस्तकालय निर्माण हेतु स्टॉक पंजिका में समस्त किताबों की इंट्री करके आगम निर्गम पंजिका में बुक क्लब की सहायता से प्रतिदिन बच्चो कों वितरित करना एवं पंजिका में चढ़ाना हैं ।
शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन एम डी एम बना कर पंजिका पूर्ण करना,विद्यालय प्रांगण,शौचालय आदि साफ सुधरे रखना हैं । विभागीय आदेशो का पालन स्कूल के सभी सदस्यों कों टीम वर्क के रूप में सफलता पूर्वक कर सकते हैं ।
रीड एलांग ऐप कों निपुण लक्ष्य ऐप कों पार्टनर कोड,प्रेरणा से लिंक करके सभी शिक्षकों कों प्रतिदिन 10 बच्चो कों असिसमेंट करना हैं ।
उपरोक्त बातें डॉ० सुनील तिवारी ने विस्तार पूर्वक बतायी एवं समझायी और प्रेरित किया साथ ही डी सी एफ भी भरवाया गया ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रोजेक्टर का उदघाटन करते हुए विभागीय निर्देशों से अवगत कराया साथ ही सभी स्कूलों कों निपुण बनाने हेतु भी निर्देशित किया संकुल शिक्षक सुषमा मिश्रा ने मीटिंग के उद्देश्य कों बताया ।
अभिषेक त्रिपाठी ने स्कूल रेडिनेस के पहलुओं पर प्रकाश डाला अभिषेक अवस्थी ने डी सी एफ भरवाया,जनार्दन सिंह ने निपुण स्कूल की संकल्पना बताया ।
देवेंद्र सिंह निपुण स्कूल की कार्ययोजना के बारे में बताया । अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पी यादव ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया ।
बैठक में ग्राम प्रधान ओम नारायण,पूर्व प्रधान जय प्रताप, लीना साहू,रेखा,विश्व ज्योति,शीला,कल्पना,रचना सचान,सुगरा फातिमा,श्वेता,आशा,ऊषा श्वेता,सरोज कुमारी,श्रृद्धा,वंदना, जगत बिहारी,तृप्ति,सर्वेश,सुशील दुबे आदि ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम का संचालन अनुज द्विवेदी ने किया ।
