कानपुर । महुआ गांव में जल जीवन मिशन महिला बैठक आयोजित की गई । सरसौल ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रामशंकर तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की 98वीं जयंती को सबसे खास अंदाज में मनाने जा रही है । पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जयंती की 24 दिसम्बर से संकल्प अटल हर घर जल अभियान का आगाज किया गया । इस दौरान ब्लाक,गांव,स्कूलों,आंगनबाड़ी और पंचायतों में सप्ताह भर जल जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे । इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार 25 दिसम्बर को हजारों ग्रामीणों को नल कनेक्शन का तोहफा भी देगी ।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनमानस में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रेरणा स्वरूप भारत रत्न प्रधानमंत्री स्व० अटल वाजपेयी की जयंती के अवसर पर “संकल्प ‘अटल’ हर घर जल” के रूप में जन-जागरूकता सप्ताह 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक का आयोजन किया जा रहा है ।
इस मौके रोशनी देवी ग्राम प्रधान,सत्यम मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं ।
