फतेहपुर । आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के आदेश के क्रम एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II,फतेहपुर देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद फतेहपुर में आज विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण/छापेमारी कर 04 विधिक नमूने संग्रहित किये है ।
शिवम बेकरी शॉप,असोथर रोड थरियांव से क्रीम का नमूना संग्रहित ।

कृष्णदीप बेकरी,थरियांव से पेस्ट्री का नमूना संग्रहित ।
मौर्या बेकरी,तुराब अली का पुरवा फतेहपुर से क्रीम का नमूना संग्रहित ।
हिंमाशू बेकरी,खागा से वेजटेबुल क्रीम का नमूना संग्रहित ।
संग्रहित विधिक नमूनों को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है । यदि जॉच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाये गये तो सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जायेगा ।
अभियान के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) – II देवेन्द्र पाल सिंह,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव,खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबाबू,रविशेखर कुशवाहा,अरविन्द कुमार सिंह,महेन्द्र कुमार यादव तथा खाद्य सहायक अरूण कुमार मौजूद रहे ।
