फतेहपुर । गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध है ।
यह जानकारी देते हुए साहब यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद फतेहपुर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों यथा 06 माह से 06 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभाग द्वारा मासिक रूप से अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था है ।
उक्त लाभार्थियों को माह दिसम्बर 2022 में माह अक्टूबर 2022 व माह नवम्बर 2022 का अनुपूरक पुष्टाहार आंगन बाड़ी कार्यकत्री द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा ।
