कानपुर । स्वदेशी जागरण मंच व प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड के संयुक्त तत्वाधान में 26 दिसम्बर को सेन्ट्रल पार्क शास्त्री नगर में प्रातः 10 बजे एक दिवसीय स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 887 रिक्तियों हेतु 16 कम्पनियां प्रतिभाग करने आ रही हैं ।
यह जानकारी एस॰पी॰ द्विवेदी (सहायक निदेशक सेवा) ने दी ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष व महिलाएं जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक आई॰टी॰आई॰ एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण हैं तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष है । वह विभिन्न पदों हेतु विभिन्न कम्पनियों में फिटर मशीनिस्ट,सेल्स एक्जी क्यूटिव,मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव,वेल्डर,पेन्टर,प्यून एवं स्वीपर ,सेल्स आफीसर,मैनेजर,टेलीकालर,सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष), एस॰आई॰एस॰ एक्जीक्यूटिव,कम्प्यूटर आपरेटर,एरिया आफिस मैनेजर,इंश्योरेंस एडवाइजर,लाइन आपरेटर,मशीन आपरेटर रोबोट आपरेटर,एल॰आई॰सी॰,सी॰सी॰ एडवाइज में वह सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर 26 दिसम्बर को साक्षात्कार में प्रातः 10 बजे भाग ले सकते हैं । श्री द्विवेदी ने बताया कि इच्छुक पुरुष व महिलाऐं 26दिसम्बर को प्रातः 10 बजे लोहिया कार्प लि॰ चौबेपुर,के॰टी॰एल॰ कानपुर,एन॰आर॰जे॰ इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल प्रा॰लि॰,पीपल ट्री,ऑनलाइन प्रा॰लि॰ राधे इंटरप्राइजेज कानपुर,एच॰डी॰ बी॰ फाइनेंशियल सर्विस लि॰कानपुर,श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कानपुर ,जी॰फोर॰एस॰सिक्योर साॅल्यूशन इण्डिया प्रा ॰लि॰दिल्ली,सुपर हाउस कानपुर सिप्ला आयुर्वेदा,एस॰बी॰आई॰लाईफ इंश्योरेन्स, कॅरियर ब्रिज स्किल साॅल्यूशन,बी॰के॰टी॰टायर्स लि॰,यजाकी इंडिया प्रा॰लि॰,मदरसन सूमीसिस्टम लि॰ तथा एल॰आई॰सी॰ कान चेम्बर कम्पनियों में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं ।
