बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन की एक बैठक की गई । जिसमें बर्तन क्राकरी एंड फाइबर एसोसिएशन के 47 पदाधिकारियों को चुना गया । जिसमें रितेश कसेरा को सर्व सम्माति से अध्यक्ष चुना गया ।
बिन्दकी नगर के ठठरही मोहल्ला स्थित मां काली जी मंदिर में एक बैठक की गई । जिसमें राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन को मजबूती करने पर चर्चा की गई । जिसमें बर्तन क्राकरी एंड फाइबर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रितेश कसेरा को चुना गया ।
वही कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष सिंह,महामंत्री हर्षित सिंह,कोषा अध्यक्ष विनय कुमार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण ,मंत्री मयंक कुमार,संयुक्त मंत्री अजीत कुमार,संगठन मंत्री बृजेश सोनी , विजय कुमार प्रचार मंत्री प्रगति सिंह प्रभारी सागर कसेरा को चुना गया ।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रेम बाबू एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन की कई ट्रेन ट्रेनों का गठन किया जा रहा है ताकि व्यापार एकता को बढ़ावा दिया जा सके ।
इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के महामंत्री संदीप गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए लगातार संगत करने का काम करेंगे । व्यापारी की जो भी समस्या है उन को हल करने का काम किया जाएगा कोई भी अधिकारी किसी भी व्यापार का शोषण नहीं करने पाएगा । यदि कोई अधिकारी ऐसा करता है तो व्यापारी उसका मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे ।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष गोरेलाल उपाध्यक्ष इशाक अहमद कमलेश चौधरी छोटे गुप्ता अश्विनी गुप्ता राजेश कुमार गुड्डू अतुल शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे ।
