बिन्दकी/फतेहपुर । पूर्व शिक्षा मंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसेवक अमर जीत सिंह ने आज शनिवार को नगर के राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और मौजूद केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का धान खरीदा जाए । कोई किसान परेशान ना हो,कटौती ना की जाए और किसानों को पीने के पानी की आदि की व्यवस्था बनाए रखी जाए ।
आज शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह जनसेवक ने बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का अचानक निरीक्षण किया । पूर्व शिक्षा मंत्री को देखते ही हड़कंप मच गया । पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने मौजूद किसानों से पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं है ।अधिकांश किसानों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं है उनका धान आसानी से तौला जा रहा है ।
पूर्व शिक्षा मंत्री ने केंद्र प्रभारी मोहम्मद उस्मान से कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए । जो भी किसान आता है उसका धान तो लाया जाए । कोई कटौती न की जाए तथा किसानों के पानी पीने की व्यवस्था ठीक रखी जाए किसी भी किसान को कोई दिक्कत न आने पाए ।
वही इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल के जरिए उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा से बात की और कहा कि धान क्रय केंद्र की व्यवस्था ठीक है । इसी तरह की व्यवस्था बनाए रखी जाए ।
