बिन्दकी/फतेहपुर । सरकारी विद्यालयो के बच्चों को लेकर जागरूक संस्था आगे आई । बच्चों को शिक्षा के साथ ज्ञान, संस्कार से जोड़ने का क्रम जारी किया है ।

समाजसेवी द्वारा गोद लिए विद्यालयो के बच्चों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई जी की जयन्ती पर बिंदकी नगर के प्राथमिक विद्यालय ठठराही,प्राथमिक विद्यालय पुरानी बिंदकी के कुल सत्तर बच्चों को श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा शहीद स्मारक स्थल बावनी इमली खजुहा मे शैक्षिक भ्रमण कराया गया । बच्चों को अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने सुसाशन दिवस पर शहीद स्थल पर बावन क्रांतिकारियों की कथा सुनाई । बच्चों ने खेल कूद कर लगे स्टाल पर मौज मस्ती के साथ स्मारक भ्रमण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया । इसके बाद बच्चों को अल्पाहार की व्यवस्था की गई ।
इस मौके पर मुख्य रूप से नायब तहसीलदार बिन्दकी विजय प्रकाश तिवारी,चौकी इंचार्च खजुहा डीके पांडेय,भाजयूमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,युवा विकास समिति जिला प्रवक्ता आलोक गौड़,अनूप अग्रवाल,रमेश गुप्ता,संजय गुप्ता,संजय अग्रवाल,उत्कर्ष,अनुपम ओमर,विकास अवस्थी रहे ।
