चौडगरा/फतेहपुर । मलवां विकास खंड के हरसिंहपुर मे भाजपा मलवा मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती मनाई गई ।
इस अवसर पर जिला महामन्त्री पुष्पराज पटेल ने कहा कि बाजपेई जी लेखक,कवि,मृदुभाषी,प्रखर वक्ता थे ।
लाल बहादुर शास्त्री के नारा जय जवान,जय किसान में समय की मांग को देखते हुए जय जवान,जय किसान के साथ-साथ जय विज्ञान को भी जोड़ने का काम किया । उनके विचार हमे सदैव प्रेरित करेंगे ।
इस मौके पर तैलीय चित्र पर पुष्प माला चढाकर श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया ।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह,जिला सहसंयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ आलोक गौड़,सेक्टर प्रमुख शिवशंकर सिंह परिहार,नीतू सिंह,योगेंद्र सिंह,आनंद सविता रहे ।
