फतेहपुर । नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर द्वारा नमामि गंगे परियोजना मे युवाओं की सहभागिता के अन्तर्गत दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिने ब्लाक ऐरांया के ग्राम पंचायत इजुराखुर्दा के गणेश शंकर इंटर कॉलेज सुल्तानपुर घोष में जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी के निर्देशन में किया गया ।

ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा नमामि गंगे अभियान की सबसे बड़ी ऊर्जा यह तभी सफल होगा । जब लोगों की निरंतर सहभागिता रहेगी ।
‘नमामि गंगे’ अभियान में गंगा प्रहरियों और गंगा दूतों की भी बड़ी भूमिका है । हमे सिर्फ गंगा नदी को ही नहीं उन सभी नदियों को बचाना है । जो हमारे जीवन यापन में मदद करती है ।
स्पेयर हेड रुची देवी ने कहा हम सब पेड़ लगाने, घाटों की सफाई,गंगा आरती,नुक्कड़ नाटक,पेंटिंग और कविताओं प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता फैलाने में जुटे हैं । आप सब के सहयोग से हम इस अभियान को सफल बनाएंगे । कार्यक्रम के अन्तिम में जिला परियोजना अधिकारी,स्पेयरहेड रामू मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरीत किया । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुशुमलता,सहायक अध्यापक रमेश कुमार,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेन्द्र सिंह,रामप्रकाश और इजुराखुर्दा,आशीषपुर,बघाउली खराजुपुर वरगला,चक मुबारकपुर गोमती से आए हुए प्रशिक्षु आदि लोग उपस्थित रहे ।
