फतेहपुर । उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेशव्यापारी सम्मान सम्मेलन में मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता प्रभारी उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल फेम का पुष्पहार से स्वागत अभिनन्दन किया ।
उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा व्यापारी हित मे फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल फेम व उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश आपस मे सम्बद्ध होते राष्ट्रहित समाजहित जनहित व्यापारहित मे राष्टीय स्तर पर कार्य करेंगे ।
मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता प्रभारी उत्तर प्रदेश ने कहा सभी राज्यो व जिलो की इकाइयों को जोड़कर व्यापारी हित की मजबूत लड़ाई लड़ी जायेगी । आनलाइन व्यापार व्यापारियों के हित मे नही है । मिलकर मजबूत लड़ाई के लिये तैयार रहेंगे ।
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल फेम किशन मेहरोत्रा को मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मनोनीत करता है । संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त करते कहा व्यापारियों के यहा विभागों की छापेमारी कतई बर्दाश्त नही की जायेगी । सरकार से अपील है । व्यापारी हित मे व्यापारी आयोग की स्थापना करें ताकि व्यापारियों का शोषण रोका जा सके ।
व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियो का स्वागत करते कहा जनपद फतेहपुर की समस्त तहसीलो कस्बो ग्रामो उपग्रामो ट्रेडों वार्डो आदि में इकाइयों का गठन करते प्रथम चरण में एक लाख व्यापारियों को सदस्य बनाया जाएगा ।
इस अवसर पर श्री मनोज गुप्ता,प्रभारी उत्तर प्रदेश किशन मेहरोत्रा,मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज अनिल वर्मा,जिलाध्यक्ष मनोज साहू,नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी,युवा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश,बब्लू गुप्ता,आशीष सिंह,विश्वास राज,श्रवण कुमार दीक्षित,प्रेमदत्त उमराव,सन्दीप श्रीवास्तव,अभिषेक रायजादा, रमेश सोनी,नरेश गुप्ता,अजय अग्रहरि,सुमित साहू,विनोद साहू ,घनश्याम कुमार,सुरेश सोनी,मो. अंजुम,ऋषि रस्तोगी,राकेश गुप्ता संजय,श्रीवास्तव,टीटू गुप्ता,संतोष गुप्ता,मो० असलम, महिला अध्यक्ष विनोदनी गुप्ता,अनीता रस्तोगी,सलोनी मेहरोत्रा, सुमन गुप्ता सहित सभी तहसीलों कस्बो ग्रामों की कमेटियों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
