फतेहपुर । आज पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज चंद्र प्रकाश को पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में गार्द द्वारा सलामी दी गई ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में रिज़र्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारी,थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी ।
अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सशक्त आदेश व निर्देश दिये गये ।
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा,गैंगेस्टर,हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
सभी थानों पर जनसुनवाई हेतु एक जनसुवाई अधिकारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया ।
सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधा त्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गस्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया ।
थानावार टॉप-10 अपराधियों,जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए ।
महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को तैयार करने,प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कहा गया ।
साइबर हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया है ।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस व थाना दिवस को और प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिए गये ।
सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया ।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर अनिरुध्द कुमार समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवम थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
