बिन्दकी/फतेहपुर । यीशु मसीह का जन्मदिन बिंदकी चर्च में धूमधाम तरीके से मनाया गया । जहां पर सत्संग भजन के अलावा सांता क्लाज ने बच्चों में ढेरों उपहार वितरित किए साथ ही मौजूद लोग जमकर थिरके ।
बिन्दकी नगर के ललौली रोड स्थित बराती नगर मोहल्ले के पीछे स्थित चर्च में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया । यीशु मसीह के जन्मदिन के अवसर पर कानपुर से आए पादरी श्रीनिवासन व बिन्दकी के पादरी मुकुट सिंह राजपूत ने सर्वप्रथम प्रार्थना कराई । इसके बाद कार्यक्रम में गीत,भजन व सत्संग आयोजन हुआ । तत्पश्चात संता क्लाउज के भेष में पहुंचे सांटा क्लाज ने मौजूद दर्जनों बच्चों में ढेरों उपहार वितरित किए । बच्चे उपहार पाकर चहक उठे । वही सांता क्लॉज बच्चों के साथ जमकर थिरके । कार्यक्रम में बिन्दकी पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा ।
यहां पर कस्बा चौकी इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी के अलावा राजू,ओम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
